Connect with us

मिर्ज़ापुर

बाल श्रम की रोकथाम को लेकर शपथ और हस्ताक्षर अभियान आयोजित

Published

on

Loading...
Loading...

अहरौरा (मिर्जापुर)। उत्तर प्रदेश बाल श्रम विरोधी अभियान के अंतर्गत बाल श्रम को रोकने और एक बाल श्रम मुक्त समाज की दिशा में प्रयास करते हुए गंगा देवी बालिका इंटर कॉलेज में शपथ हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। इस अभियान के माध्यम से बच्चों और युवाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि बच्चों से काम कराना न केवल उनके भविष्य के साथ खिलवाड़ है, बल्कि यह एक कानूनी अपराध भी है।

युथ क्लाइमेट एक्शन ग्रुप की सदस्य कल्पना ने सभी को यह संदेश दिया कि बच्चों को श्रम से दूर रखकर उन्हें शिक्षा के अवसर दिए जाने चाहिए, ताकि वे देश के लिए एक सशक्त नागरिक बन सकें।

इस अभियान में लगभग 200 बच्चों और युवाओं ने भाग लिया। उन्हें बताया गया कि यदि कहीं भी बाल श्रम हो रहा हो तो उसकी शिकायत सरकार द्वारा बनाए गए ‘पेंसिल पोर्टल’ पर की जा सकती है।

विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। समाज और परिवार को मिलकर यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हर बच्चा नियमित रूप से स्कूल जाए और किसी प्रकार के श्रम में न लगाया जाए।

इस अवसर पर प्रगति शर्मा, सौम्या मौर्या, ज्योति सिंह, अंकित गुप्ता, राम कुमार पटेल, शालू, अकांक्षा कुमारी, अंजू कुमारी, प्रियंका और आरती सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page