Connect with us

चन्दौली

हल्की बारिश में पीडियूनगर मुख्य मार्ग पर भरा पानी

Published

on

Loading...
Loading...

चहनियां (चंदौली)। हल्की बारिश के कारण चहनियां कस्बे में पीडियूनगर मुख्य मार्ग पर पानी भर गया है, जिससे लोगों को आवागमन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग पर कार्य तो प्रारंभ हो गया है, किंतु कार्य की गति बहुत धीमी है, जिससे लोगों को कठिनाइयाँ हो रही हैं। क्षतिग्रस्त और बिखरी गिट्टियों के कारण लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं।

चहनियां से पीडियूनगर तक लगभग 18 किलोमीटर का यह मार्ग पूरी तरह से जर्जर हो चुका है। लोग विगत 15 वर्षों से इस मार्ग से आ-जा रहे हैं, लेकिन पिछले दो-तीन वर्षों में मार्ग की हालत इतनी खराब हो गई है कि पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। अधिकांश लोग अब सकलडीहा होते हुए अलीनगर होकर पीडियूनगर जाने लगे हैं।

Advertisement

हालांकि मार्ग निर्माण कार्य शुरू हो चुका है, लेकिन कछुए की गति से चल रहा है। अब तक सिर्फ भुपौली तक ही कार्य हो पाया है, जबकि चहनियां कस्बे में कार्य पहले शुरू किया जाना चाहिए था। सोमवार रात हुई हल्की बारिश के कारण मार्ग पर पानी भर गया है। क्षतिग्रस्त और बिखरी गिट्टियों के बीच पानी जमा होने से लोगों का चलना और भी कठिन हो गया ह। ग्रामीणों ने चहनियां कस्बे में मार्ग को शीघ्र दुरुस्त कराने की मांग की है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page