Connect with us

वाराणसी

कबीर चौरा अस्पताल में ICU मॉनीटरिंग मशीनें खराब, मरीज परेशान

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी।शिव प्रसाद गुप्त मंडलीय चिकित्सालय (कबीर चौरा) के इमरजेंसी वार्ड में स्थापित अस्थायी आईसीयू में मॉनिटरिंग मशीनों की खराबी से मरीजों को गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि अधिकतर समय मॉनिटरिंग मशीनें खराब पड़ी रहती हैं, जिससे गंभीर रूप से बीमार मरीजों का समुचित इलाज नहीं हो पा रहा है। मजबूरी में मरीजों को महंगे निजी अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है।

Loading...

समाजवादी पार्टी वाराणसी के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा (विश्वकर्मा) ने इस समस्या को लेकर चिंता जताई है। उनका कहना है कि कबीर चौरा अस्पताल जैसे बड़े संस्थान में आईसीयू की मूलभूत सुविधाएं दुरुस्त रहनी चाहिए, ताकि आमजन को इलाज के लिए दर-दर न भटकना पड़े।

उन्होंने स्वास्थ्य महानिदेशक, उत्तर प्रदेश से मांग की है कि अस्पताल की खराब मॉनिटरिंग मशीनों को अविलंब ठीक कराया जाए और गंभीर मरीजों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। स्थानीय निवासियों का कहना है कि यदि जल्द सुधार नहीं हुआ तो बड़े स्तर पर विरोध प्रदर्शन किया जा सकता है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page