Connect with us

वाराणसी

बीमार मां को काशी छोड़कर भागा कलयुगी बेटा, 16 दिन बाद गंगा में मिला शव

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। एक बेटे ने अपनी बीमार मां को वाराणसी के शिवाला घाट स्थित महानिर्वाणी अखाड़ा के पास छोड़ दिया और वापस नहीं लौटा। महिला पिछले 15 दिनों से लावारिस हालत में भटकती रही।

स्थानीय लोगों और दिल्ली से आए छात्रों की टीम ने एक दिन पहले ही महिला से मुलाकात की थी। लेकिन 16वें दिन उनकी लाश गंगा में बहती हुई पायी गयी। पुलिस ने शव को लावारिस मानते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुटी है।

Loading...

इस घटना ने एक बार फिर उस सामाजिक सच्चाई को उजागर कर दिया है, जहां बुजुर्ग माता-पिता को बेसहारा छोड़ दिया जाता है। मौके पर मौजूद लोगों ने भी बेटे की इस हरकत की कड़ी निंदा की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page