Connect with us

गाजीपुर

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: डॉ. सुनील चौधरी

Published

on

Loading...
Loading...

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर: युवाओं ने स्वच्छता, योग और राष्ट्र निर्माण पर लिया संकल्प

गाजीपुर। जिले के जमानियां स्थित हिंदू स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर का दूसरा दिन उत्साह और सक्रियता से भरा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत प्रार्थना, लक्ष्य गीत और शिविर स्थल की सफाई के साथ हुई। स्वयंसेवकों ने पेड़-पौधों को पानी देकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

शिविर में डॉ. विजय श्याम पांडेय ने स्वयंसेवकों को योगाभ्यास कराया, जिसमें उन्होंने अनुलोम-विलोम, पद्मासन और ध्यान के महत्व को समझाया। उन्होंने संकल्प शक्ति की महत्ता पर भी अपने विचार साझा किए। स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय परिसर के क्रीड़ा स्थल की सफाई कर उसे नया रूप दिया, जिससे स्वच्छता और सेवा भावना का संदेश प्रसारित हुआ।

Advertisement

शिविर के दूसरे सत्र में संस्कृति मंत्रालय और हार्टफुलनेस इंस्टीट्यूट के सहयोग से एकात्म अभियान के अंतर्गत ध्यान सत्र आयोजित किया गया। मिथिलेश कुमार ने रिलैक्सेशन और ध्यान के महत्व को समझाया और युवाओं को मानसिक शांति के लिए प्रेरित किया।

बौद्धिक सत्र में डॉ. सुनील चौधरी ने “राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका” विषय पर अपने विचार रखते हुए कहा कि एक जिम्मेदार युवा देश को उज्ज्वल भविष्य की ओर ले जा सकता है। डॉ. लाल चंद पाल ने स्वामी विवेकानंद के विचारों को उद्धृत करते हुए कहा कि युवाओं को अपनी मंजिल तक पहुंचने तक निरंतर प्रयास करना चाहिए। वहीं, डॉ. अमित कुमार ने युवाओं को सकारात्मक ऊर्जा के माध्यम से राष्ट्रहित में कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

Advertisement

कार्यक्रम का सफल संचालन राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अभिषेक तिवारी ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य श्रीनिवास सिंह, वरिष्ठ कार्यक्रम अधिकारी डॉ. राकेश कुमार सिंह, विजय पांडेय, अनिवेष पांडेय, आशुतोष, अभिरंजन सहित स्वयंसेवक और महाविद्यालय के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर में युवाओं ने न केवल स्वच्छता और योग का अभ्यास किया, बल्कि राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का भी संकल्प लिया।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page