Connect with us

मिर्ज़ापुर

गैर इरादतन हत्या मामले में अभियुक्ता गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर जिले के थाना चील्ह पुलिस ने एक अहम कार्रवाई करते हुए गैर इरादतन हत्या के मामले में नामजद अभियुक्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा के निर्देश पर पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह गिरफ्तारी की।

मामला थाना चील्ह क्षेत्र का है, जहां वादी चन्द्रशेखर यादव पुत्र मोहनलाल यादव, निवासी गडगेडी ने 2 मार्च 2025 को थाना चील्ह में एक लिखित तहरीर दी। वादी के अनुसार, पुरानी रंजिश के चलते कुछ व्यक्तियों ने उनकी सास पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गईं। उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों ने न्याय की गुहार लगाई।

Loading...

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सोमेन बर्मा ने थाना चील्ह प्रभारी निरीक्षक को तत्काल आरोपियों की गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसी क्रम में सोमवार को थाना चील्ह पुलिस ने नामजद अभियुक्ता सीमा देवी पत्नी सुदर्शन उर्फ शिवदर्शन यादव (निवासी धौरहरा, थाना चील्ह, मिर्जापुर) को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

थाना चील्ह पुलिस ने इस मामले में मुकदमा अपराध संख्या 34/2025 के तहत धारा 105, 115(2), 352 बीएनएस में मामला दर्ज किया था। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने में उप निरीक्षक रामकृपाल यादव, हेड कांस्टेबल चंद्र प्रकाश यादव और महिला कांस्टेबल नीलम यादव की अहम भूमिका रही।


Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page