Connect with us

वाराणसी

हिंदू विरोधी बयान को लेकर आक्रोशित युवाओं ने बाबतपुर में राहुल गांधी का फूंका पुतला

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। गत दिनों संसद में राहुल गांधी को हिंदू विरोधी  बयान को लेकर गुरुवार को वाराणसी के बाबतपुर चौराहे पर युवाओं ने राहुल गांधी का पुतला दहन किया और पोस्ट भी जलाया। सैकड़ो की संख्या में युवाओं ने जमकर नारेबाजी की।

इस दौरान युवाओं ने एक ही स्वर में कहा कि, “हिंदुस्तान में हिंदू रहते हैं और हिंदुओं पर जानबूझ कर हिन्दुओं को अपमानित करने का काम किया है जो कि शर्मनाक है। उनके इस बयान से पूरे हिन्दू समाज में आक्रोश है। राहुल गांधी द्वारा पूरे हिंदू समाज को हिंसक कहने के लिए उन्हें सार्वजनिक रूप से माफी मांगनी चाहिए।”

Loading...

इस मौके पर ऋतुराज त्रिपाठी, चंदन दुबे (पहलवान), सत्यम तिवारी, प्रभात, ओम, केशव , दुबे, प्रवीण, राघव, हिमांशु, अभय, देवाशीष मिश्र, शिवम दुबे, सत्यम पांडेय, नीतीश, आदर्श दुबे,काजू चौबे सहित सैकड़ों युवाओं ने विरोध प्रदर्शन किया और बीच सड़क पर काफी देर नारेबाजी करते रहे।‌ कार्यक्रम का नेतृत्व रूद्र तिवारी और कुशाग्र पांडेय ने किया।‌

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page