Connect with us

जौनपुर

स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

शिवपुर बाईपास पर भीषण सड़क हादसा, युवक की मौके पर गई जान

मड़ियाहूं (जौनपुर)। कोतवाली क्षेत्र के शिवपुर बाईपास पर रविवार को हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। तेज रफ्तार स्कॉर्पियो की टक्कर से युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

हादसे के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मृतक की पहचान

मृतक की पहचान महताब अंसारी पुत्र नसीम अंसारी, निवासी सराय विक्रम, मड़ियाहूं के रूप में हुई है। वह अपनी ननिहाल आया हुआ था और वापस घर लौट रहा था।

तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, शिवपुर बाईपास के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार स्कॉर्पियो (यूपी 65 एफएम 7878) ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि महताब गंभीर रूप से घायल हो गया।

Advertisement

अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

स्थानीय लोगों की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस जांच में जुटी

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दुर्घटनाग्रस्त वाहन को भी कब्जे में ले लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page