Connect with us

पूर्वांचल

स्कूली वाहन ने बालिका को रौंदा, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

जौनपुर के मुंगरा बादशाहपुर थाना अंतर्गत जयपालपुर गांव के पास एक स्कूल वाहन ने 11 साल की बच्ची को कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई और उसका चचेरा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

जानकारी के अनुसार, बनवीरपुर गांव के आशीष बिंद (12), पुत्र कर्मराज बिंद और आंचल बिंद (11), पुत्री धर्मराज बिंद, शनिवार की सुबह अपने घर से साइकिल पर सवार होकर पूर्व माध्यमिक विद्यालय जयपालपुर जा रहे थे। दोनों कक्षा आठ के छात्र थे और प्रतिदिन एक साथ स्कूल जाते थे।

Loading...

जब वे जयपालपुर गांव के पास पहुंचे, तभी एक इंग्लिश मीडियम स्कूल की वैन ने उनकी साइकिल को जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी तेज थी कि साइकिल के परखच्चे उड़ गए। दोनों भाई-बहन वाहन के नीचे आ गए। इसमें बहन आंचल की मौके पर ही मौत हो गई।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page