Connect with us

Uncategorized

स्कूली बस के धक्के से गैस एजेंसी के ट्रॉली मैन की मौत

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के बेलवाबाबा लमही के पास शनिवार दोपहर स्कूली बस ने गैस साइकिल सवार गैस एजेंसी के ट्रॉली मैन सुरेंद्र राय (43) को कुचल दिया। घटनास्थल पर ही सुरेंद्र की तड़प-तड़प कर मौत हो गई। इससे गुस्साए लोगों ने लालपुर पुलिस चौकी के सामने सड़क जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए।

जानकारी के अनुसार, बिहार के बेगूसराय निवासी सुरेंद्र राय लालपुर-पांडेयपुर थाना क्षेत्र के गोइठहां में रहता था। हनुमान गैस एजेंसी तेलियाबाग का ट्रॉली मैन सुरेंद्र गैस सिलिंडर वितरण का पैसा जमा करने के बाद साइकिल से अपने घर गोइठहा जा रहा था। इसी बीच अतुलानंद स्कूल की बस रिंग रोड की ओर से आई और सुरेंद्र उसकी चपेट में आ गया। लालपुर-पांडेयपुर थाना प्रभारी राजकुमार शर्मा मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर दीनदयाल हॉस्पिटल शवगृह भेज दिया । सुरेन्द्र की पत्नी बबिता, दो बेटी व दो बेटों का रो-रो कर बुरा हाल है।

Loading...

स्कूल के सचिव राहुल सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार की आर्थिक सहायता की जाएगी। सुरेंद्र ने शराब पी रखी थी। वह रॉन्ग साइड से आ रहा था। हादसे के बाद कुछ लोगों ने ड्राइवर को मारा था। इससे बच्चे डर गए थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page