Connect with us

गाजीपुर

सुरक्षित खाद्य सामग्री सुनिश्चित करने को चला विशेष अभियान

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। आयुक्त, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन, उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा जिलाधिकारी गाजीपुर के आदेश पर अपर जिलाधिकारी (वि०/रा०) डॉ. दिनेश कुमार के निर्देशन में जनपद में आमजन को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी होली पर्व के मद्देनज़र मिलावटी खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया गया। अभिसूचना के आधार पर चलाए गए इस प्रभावी अभियान के तहत गुरुवार को कुल चार नमूने संग्रहित किए गए।

यह कार्रवाई मेसर्स कादीपुर एग्रो एण्ड फूड इंडस्ट्रीज एलएलपी, कादीपुर, पोस्ट वासदेवपुर, थाना नोनहरा, जनपद गाजीपुर में की गई। इस दौरान कान्टीनेन्टल सॉस (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना, सिन्थेटिक विनेगर (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना, वेजिटेबल सॉस (काफी अमरूत ब्राण्ड) का एक नमूना तथा सोया सॉस (स्टार्क्स ब्राण्ड) का एक नमूना लिया गया।

संग्रहित सभी नमूनों को खाद्य विश्लेषक प्रयोगशाला, उत्तर प्रदेश भेजा जा रहा है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत विधिक कार्रवाई की जाएगी।

नमूना संग्रह एवं प्रवर्तन की यह कार्रवाई सहायक आयुक्त (खाद्य)-11 आर.सी. पाण्डेय एवं मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी गुलाबचन्द गुप्त, गाजीपुर के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों बिपिन कुमार गिरि, धनन्जय सिंह, अरविन्द प्रजापति, पंकज कुमार कन्नौजिया तथा विरेन्द्र यादव की टीम द्वारा संपन्न कराई गई।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page