Connect with us

वाराणसी

समयबद्ध तरीके से पूरे हो रहे विकास कार्य, जनता को मिल रहा लाभ : रविंद्र जायसवाल

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। वाराणसी के उत्तरी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय शुल्क एवं पंजीयन विभाग के राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल ने आठ सड़क निर्माण परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इन परियोजनाओं पर कुल 224.61 लाख रुपये व्यय किए गए हैं, जिनमें डूडा, आवास विकास और विधायक निधि की विभिन्न योजनाएं शामिल हैं।

लोकार्पित कार्यों में अकथा वार्ड के पैगंबरपुर, रूपनपुर, अकेलवा बाबा, मां वैष्णो कॉलोनी, नवापुरा, अनमोल नगर और श्रीनगर कॉलोनी समेत कई क्षेत्रों में सड़कों, इंटरलॉकिंग मार्गों तथा स्टॉर्म वाटर लाइन का निर्माण कराया गया है। मंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य जनसामान्य को बेहतर आवागमन सुविधा उपलब्ध कराना है और इसी दिशा में योजनाओं को समयबद्ध ढंग से पूरा कराया जा रहा है।

उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। सड़कों के साथ-साथ गलियों का भी व्यवस्थित विकास कराया जा रहा है, जिससे लोगों को त्वरित लाभ मिल सके।

विधायक निधि से 7.3 लाख रुपये की लागत से अकथा के पंचक्रोशी चौराहा पैगंबरपुर में कांता के मकान से शैल कुमारी देवी के मकान तक इंटरलॉकिंग कार्य कराया गया। पूर्वांचल निधि से 6.01 लाख रुपये की लागत से रुप्पनपुर नटुई मार्ग की खराब सड़क की मरम्मत की गई, जबकि डूडा योजना के तहत 38.06 लाख रुपये से अकथा में राजकुमार जायसवाल के पास अकेलवा बाबा स्थल पर इंटरलॉकिंग कार्य सम्पन्न हुआ।

त्वरित निधि से 24.41 लाख रुपये की लागत से मां वैष्णो कॉलोनी तड़िया चकबीही सोना तालाब क्षेत्र में लगभग 250 मीटर सड़क निर्माण कराया गया। इसके अतिरिक्त नवापुरा से अनमोल नगर तक 800 मीटर लंबी सड़क का नवीनीकरण 10.87 लाख रुपये में किया गया। अनमोल नगर कॉलोनी में रामनाथ उपवन के पीछे 200 मीटर मार्ग का निर्माण 13.02 लाख रुपये से कराया गया। वहीं पूर्वांचल निधि से 8.92 लाख रुपये की लागत से श्रीनगर कॉलोनी फेज-3 में अशोका इंजीनियरिंग कॉलेज रोड से डॉ. परमहंस दूबे के आवास तक इंटरलॉकिंग कार्य सम्पन्न हुआ।

Advertisement

आवास विकास की 114 लाख रुपये की लागत से अकथा रुद्रा हाइट्स से अकथा गांव होते हुए नरोखर नाला तक स्टॉर्म वाटर लाइन निर्माण का भी उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर राजेंद्र मौर्या, संजय जायसवाल, अतुल सिंह, दिलीप चौहान, अजित सिंह, मनोज जायसवाल, अरविंद जायसवाल और राजनाथ यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page