Connect with us

पूर्वांचल

सड़क हादसे में घायल वकील की इलाज के दौरान मौत

Published

on

Loading...
Loading...

चंदौली। मुख्यालय स्थित अटल सेतु ओवरब्रिज पर शनिवार की देर रात अज्ञात तेज़ रफ्तार कार ने सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह को टक्कर मार कर फरार हो गया था। घटना के बाद उन्हें उपचार के लिए वाराणसी ट्रामा सेंटर भर्ती कराया गया था जहां इलाज़ के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिजनों में कोहराम मच गया, वहीं अधिवक्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई।

विदित हो कि चंदौली कचहरी में वरिष्ठ अधिवक्ता व सिविल बार के पूर्व अध्यक्ष रणधीर सिंह 55 वर्ष अपने चचरे भाई अभयराज सिंह 45 वर्ष के साथ शनिवार को बाइक से पुरवा ग्राम प्रधान देवेंद्र प्रताप सिंह के पिता की तेरहवीं में शामिल होने गए थे। देर रात घर लौटते वक्त जैसे ही दोनों लोग बाइक से अटल सेतु पर चढ़े की सामने से आ रही एक तेज़ रफ्तार अज्ञात कार ने बाइक में टक्कर मार कर फरार हो गया।

Loading...

घटना में दोनों लोग सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर जुटे आस पास के लोगो ने इसकी जानकारी पुलिस को दी घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तत्काल दोनों लोगो को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने रणधीर सिंह की हालत चिंताजनक देख ट्रामा सेंटर, बीएचयू के लिए रेफर कर दिया। मंगलवार को इलाज़ के दौरान मंगलवार को उनकी मौत हो गई।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page