वाराणसी
श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में महिला स्वावलंबन पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
वाराणसी। श्री अग्रसेन कन्या पी.जी. कॉलेज में मिशन शक्ति और महिला सशक्तिकरण विभाग के सहयोग से “महिला स्वावलंबन एवं सरकारी योजनाओं की जानकारी” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महिला स्वावलंबन से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं जैसे काशी सांसद रोजगार कुंभ 2025 और स्किल इंडिया डिजिटल मिशन की जानकारी छात्राओं को दी गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला कार्यक्रम प्रबंधक विकास भवन वाराणसी श्री प्रभात पाल, क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय वाराणसी से श्री आजाद यादव एवं वरिष्ठ सहायक श्री भैया लाल उपस्थित रहे।
श्री प्रभात पाल ने छात्राओं को आगामी 9 और 10 दिसंबर 2025 को राजकीय आईटीआई करौंदी, वाराणसी में आयोजित होने वाले निशुल्क बृहद रोजगार मेले के बारे में विस्तृत जानकारी दी और छात्राओं से अधिकाधिक संख्या में भाग लेने का आह्वान किया। श्री आजाद यादव ने सेवायोजन पोर्टल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस पोर्टल पर पंजीकरण कराने से छात्राओं को सरकारी व निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर प्राप्त होते हैं।
वहीं श्री भैया लाल ने कौशल भारत मिशन के तहत युवाओं को प्रशिक्षण और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में सरकार के प्रयासों पर चर्चा की।मिशन शक्ति की समन्वयक डॉ. श्रृंखला ने कहा कि महिला सशक्तिकरण का सबसे मजबूत आधार आर्थिक स्वावलंबन है और इसके लिए सरकारी योजनाओं की जानकारी हर छात्रा तक पहुंचना जरूरी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. मृदुला व्यास ने की, जिन्होंने छात्राओं को इन योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। संचालन डॉ. सोनम चौधरी ने किया।कार्यक्रम में डॉ. अपर्णा शुक्ला, डॉ. बंदिनी, श्रीमती शोभा प्रजापति, डॉ. पूजा राय, श्रीमती मेनका सिंह, डॉ. सुधा यादव सहित कॉलेज की अनेक अध्यापिकाएं एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।
