Connect with us

बलिया

शीशम के हरे पेड़ की अवैध कटाई पर वन विभाग का एक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

कटहल नाले के पास पेड़ काटने पर ₹10 हजार का जुर्माना, जांच में आरा मशीन से बरामद हुई लकड़ी

समाचार प्रकाशित होने के बाद हरकत में आया विभाग, अवैध कटान पर सख्ती की चेतावनी

बांसडीह रोड (बलिया)। छाता रेंज के बभनौली गांव स्थित कटहल नाले के किनारे शीशम के हरे पेड़ की अवैध कटाई के मामले में वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पर ₹10 हजार का जुर्माना लगाया है। विभाग ने जांच के दौरान काटी गई लकड़ी भी बरामद कर ली।

बताया जाता है कि 19 जून को समाचार पत्रों में “कटहल नाले के किनारे शीशम के पेड़ की कटाई से नाराजगी” शीर्षक से खबर प्रकाशित होने के बाद वन विभाग ने मामले का संज्ञान लिया। छाता रेंज के रेंजर प्रशांत शर्मा के निर्देश पर वन दरोगा भीम सिंह और उनकी टीम ने मौके पर जांच की तथा अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की।

जांच के दौरान अवैध रूप से काटी गई शीशम की लकड़ी क्षेत्र की एक आरा मशीन से बरामद हुई। जांच रिपोर्ट के आधार पर वन विभाग ने बभनौली निवासी राजेश पांडेय पर वन अधिनियम के तहत ₹10,000 का अर्थदंड लगाया।

Advertisement

रेंजर प्रशांत शर्मा ने कहा कि क्षेत्र में हरे पेड़ों की अवैध कटाई किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

वहीं, बरामद लकड़ी को कार्रवाई के 10 दिन बाद भी वन विभाग की नर्सरी में न लाए जाने को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है। स्थानीय लोग मामले में विभाग से स्पष्ट कार्रवाई और पारदर्शिता की मांग कर रहे हैं।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page