Connect with us

गाजीपुर

व्यापारी नेता गुड्डू केसरी की माता के निधन पर शोक की लहर, व्यापारियों ने दी श्रद्धांजलि

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। उद्योग व्यापार मंडल गाजीपुर के जिलाध्यक्ष गुड्डू केसरी की माता जी का 85 वर्ष की उम्र में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन की खबर से जिले के व्यापारियों में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में व्यापारी उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ शोक संतप्त परिवार को सांत्वना देते नजर आए।

Loading...

श्रद्धांजलि देने वालों में उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश संगठन सचिव अशोक गुप्ता, वीरेंद्र पांडे, अशोक जायसवाल, उदय प्रताप सिंह, इकबाल अंसारी, शिव प्रताप गुप्ता, भरत यादव, दुल्लहपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजेश मद्धेशिया, विधानसभा महामंत्री अजय साहू, महामंत्री सुरेश साहू, सादात उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष अजय बरनवाल, संतोष मद्धेशिया, शादियाबाद अध्यक्ष इकरामुल उर्फ सोनू, बहरियाबाद अध्यक्ष संतोष मद्धेशिया समेत कई व्यापारी शामिल रहे। सभी ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य रखने की शक्ति देने की कामना की।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page