Connect with us

सोनभद्र

विद्युत जांच अभियान: पीसीएल व विजिलेंस टीम ने दूसरे दिन 250 कनेक्शन की जांच

Published

on

Loading...
Loading...

रेणुकूट (सोनभद्र)। नगर में बिजली विभाग के लगातार जांच अभियान से हड़कंप मचा हुआ है। बुधवार को लगातार दूसरे दिन विद्युत वितरण खंड पिपरी और विजिलेंस की टीम ने जगह-जगह छापेमारी की।

वितरण खंड कार्यालय के अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि बुधवार को 250 उपभोक्ताओं के कनेक्शन की जांच की गई।

इस दौरान 3 लाख 50 हजार रुपए का बिजली बिल का बकाया वसूला गया। तत्काल पैसा ना देने पर 40 लोगों का कनेक्शन भी काटा गया। कई जगहों पर बिजली उपभोक्ताओं की जांच में लोड कम पाए जाने पर 36 किलोवाट लोड भी बढ़ाया गया।

जांच के दौरान पांच जगह पर विद्युत चोरी भी पकड़ी गई। जिसमें संबंधित उपभोक्ताओं पर बिजली चोरी का मुकदमा भी विजिलेंस की टीम द्वारा कराया गया।

अधिशासी अभियंता दिलीप कुमार ने कहा कि उपभोक्ता अपने बकाया बिलों का भुगतान समय से करते रहे ताकि वर्तमान में चल रहे जांच के दौरान उनका कनेक्शन न काटना पड़े।

Advertisement

अधिशासी अभियंता ने कहा कि विभाग के कर्मचारी बिजली आपूर्ति के लिए भीषण गर्मी में भी सक्रिय रहते हैं इसलिए उपभोक्ताओं को समय से अपने बिलों का भुगतान करते रहना चाहिए ताकि बकाये बिल की वजह से किसी को परेशानी ना हो।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page