Connect with us

वाराणसी

वाराणसी समेत 53 जिलों में वज्रपात का खतरा, कई जगह भारी बारिश की संभावना

Published

on

Loading...
Loading...

लखनऊ/वाराणसी। उत्तर प्रदेश में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला हुआ नजर आ रहा है। तापमान में गिरावट से गर्मी से राहत जरूर मिली है, लेकिन मौसम विभाग ने राज्य के 53 जिलों में आज आकाशीय बिजली गिरने और गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी भी दी गई है।

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अतुल कुमार सिंह के अनुसार, वज्रपात की सबसे अधिक संभावना जिन जिलों में है, उनमें वाराणसी, चंदौली, प्रयागराज, जौनपुर, गाजीपुर, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, कुशीनगर, बस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, बाराबंकी, अयोध्या, मेरठ, इटावा, झांसी, ललितपुर और कई अन्य जिले शामिल हैं। इन इलाकों में तेज हवाएं चल सकती हैं जिनकी गति 30 से 40 किमी प्रतिघंटा तक हो सकती है।

वहीं बलिया, गोरखपुर, बहराइच, संतकबीरनगर, कुशीनगर, बरेली और पीलीभीत जैसे जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह स्थिति 24 जून तक बनी रह सकती है।

हालांकि लू से फिलहाल राहत है। अधिकतर जिलों में पारा 40 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। झांसी में सर्वाधिक तापमान 36.9 डिग्री और लखनऊ में 33.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। लेकिन लगातार बारिश और बादलों के कारण वातावरण में बढ़ी नमी से उमस की समस्या बनी रह सकती है।

Advertisement

लोगों को सलाह दी गई है कि खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहें, खुले मैदान या पेड़ों के नीचे खड़े न हों, और मौसम विभाग के निर्देशों का पालन करें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page