Connect with us

वाराणसी

वाराणसी के प्रगतिशील किसान को गुजरात में उद्योग मंत्री ने किया सम्मानित

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी जिले के प्रगतिशील किसान प्रकाश सिंह रघुवंशी को गुजरात के उद्योग मंत्री जगदीश विश्वकर्मा द्वारा उनके कृषि क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें राष्ट्रीय नवाचार फाउंडेशन, गांधीनगर द्वारा आयोजित 25वीं वर्षगांठ समारोह में मिला।

रघुवंशी को उनकी उन्नत किस्म के बीज ‘कुदरत नाइन’ गेहूं की बाली के लिए सराहा गया। उनके इस कार्य के चलते क्षेत्र के किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है।

Loading...

प्रकाश रघुवंशी ने जैविक खेती और स्वदेशी बीजों के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उनके द्वारा विकसित गेहूं की उन्नत किस्म ‘कुदरत नाइन’ और अरहर की किस्म ‘कुदरत तीन’ का रजिस्ट्रेशन भी हो चुका है।

इसके साथ ही उन्हें पीपीवीएफआरए नई दिल्ली में भी सम्मानित किया गया है। इन नवाचारी किस्मों ने न केवल किसानों की आय में वृद्धि की है, बल्कि देश की खाद्य सुरक्षा में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page