Connect with us

मिर्ज़ापुर

राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण पर कांग्रेस की ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’, निष्पक्ष जांच की उठी मांग

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर में जिला व शहर कांग्रेस कमेटी ने निकाली पदयात्रा, संकट मोचन मंदिर में हनुमान चालीसा के साथ हुआ समापन

मिर्जापुर। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर मंगलवार को जिला कांग्रेस कमेटी एवं शहर कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में अयोध्या स्थित श्रीराम मंदिर में चढ़ावे की कथित चोरी के विरोध में ‘सद्बुद्धि पदयात्रा’ निकाली गई। पदयात्रा जिला कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर कचहरी अस्पताल होते हुए संकट मोचन मंदिर पहुंची, जहां हनुमान चालीसा के पाठ के साथ इसका समापन हुआ।

सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. शिवकुमार सिंह पटेल ने कहा कि राम मंदिर चढ़ावा प्रकरण करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा मामला है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस पूरे मामले की जांच उच्च न्यायालय के एक वर्तमान (सिटिंग) न्यायाधीश से कराने, ट्रस्ट को भंग करने तथा मंदिर के संचालन की जिम्मेदारी चारों पीठों के शंकराचार्यों एवं मंदिर के महंतों को सौंपने की मांग की।

अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि यदि चढ़ावे में अनियमितता हुई है तो दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम पूरे देश की आस्था के प्रतीक हैं और इस मामले में जवाबदेही तय की जानी चाहिए।

शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भगवान दत्त पाठक (राजन पाठक) ने आरोप लगाया कि चढ़ावा प्रकरण में दोषियों को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं जिला पंचायत सदस्य शिवशंकर चौबे ने कहा कि यदि श्रद्धालुओं के चढ़ावे में किसी प्रकार की गड़बड़ी हुई है तो इसकी निष्पक्ष जांच कर जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।

Advertisement

कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य एवं प्रवक्ता मिन्हाज अहमद (छोटे खान), सुधाकर, गुलाबचंद पांडेय, दुर्गा प्रसाद चौधरी, शेषधर दुबे, शकील अहमद, मुन्ना मिश्रा, जनार्दन पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page