Connect with us

गाजीपुर

यूपीआई ठगी पर साइबर सेल का तगड़ा वार, वापस कराई रकम

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर (जयदेश)। साइबर ठगी के एक मामले में जनपद गाजीपुर की साइबर सेल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिकायतकर्ता वारिस अली की यूपीआई के माध्यम से ठगी गई 20,000 रुपये की धनराशि वापस कराई है। यह कार्रवाई अपराधों की रोकथाम और साइबर धोखाधड़ी पर नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, थाना मुहम्मदाबाद क्षेत्र निवासी वारिस अली के साथ यूपीआई के जरिए फ्रॉड हुआ था। घटना के तुरंत बाद उन्होंने साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराई। सूचना मिलते ही साइबर सेल, गाजीपुर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की।

Loading...

साइबर सेल प्रभारी उपनिरीक्षक विवेक पाठक ने अपनी टीम के साथ सक्रियता दिखाते हुए मंगलवार को पीड़ित वारिस अली के खाते में ठगी गई पूरी 20,000 रुपये की धनराशि वापस करा दी। इस त्वरित कार्रवाई से पीड़ित को राहत मिली है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page