वाराणसी
युवक की संदिग्ध मौत, परिजनों ने ससुरालियों पर लगाया जहर देने का आरोप
वाराणसी। जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के भेड़हा गांव में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव उसी के रूम में मिला। परिजन ने बताया कि वह बुधवार को 4 दिन बाद रात में ससुराल से आया था। सुबह पिता ने दरवाजा खोला तो देखा कि मृत अवस्था में उनका बेटा बेड पर पड़ा हुआ था। 25 वर्षीय प्रदूम कुमार का शव गुरुवार की सुबह उसी के रूम में बेड पर मिला इस बात की जानकारी तब हुई जब सुबह उसके पिता श्याम लाल उसके रूम का दरवाजा खोला यह देख पिता और परिजन सर पर हाथ रख वही रोने-बिलखने लगे। देखते ही देखते वहां भारी संख्या में भीड़ लग गई।

जानकारी के मुताबिक युवक की शादी मई 2025 में जरामपुर गांव औराई के ( भदोही ) में हुई थी परिजनों का आरोप है कि उसका पत्नी व ससुराल वालों से विवाद चल रहा था, लगभग 1 महीने पूर्व मृतक की पत्नी अपने मायके चली गई थी। चार दिन पूर्व ही वह अपने ससुराल विदाई के नाम पर गहना और शादी में मिले गाड़ी को लेकर गया था।

बुधवार की देर रात वह वहां से घर वापसी लौटा था और रूम में चला गया था। सुबह पिता के दरवजा खोलने पर इस घटना की जानकारी हुई। इधर सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने फॉरेंसिक टीम बुला कर मौका मुआयना करवाया। वहीं परिजनों ने ससुरालियों पर आरोप लगाते हुए बताया कि ससुराल वालों ने उसको जहर खिलाया है। जिसके वजह से उसकी मौत हुई है वह चार दिन से वहीं पर था। मृतक मजदूरी करता था व 4 भाई और 3 बहन में सबसे छोटा बताया गया। इस दुखद घटना से मां केवला देवी और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
