Connect with us

वाराणसी

मुख्यमंत्री ने विकास कार्यों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी में विकास कार्यों की गति बढ़ाने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया और संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने सिगरा स्थित डॉ. संपूर्णानंद स्पोर्ट्स स्टेडियम के नवीनीकरण कार्यों का जायजा लिया। इसके साथ ही उन्होंने मैदागिन में निर्माणाधीन टाउन हॉल शॉपिंग कॉम्प्लेक्स और ककरमत्ता फ्लाईओवर के नीचे बन रहे स्पोर्ट्स फिटनेस जोन का भी निरीक्षण किया।

सिगरा स्टेडियम का नवीनीकरण कार्य खिलाड़ियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगा। मुख्यमंत्री ने कार्य की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को शीघ्र और गुणवत्ता के साथ काम पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यह स्टेडियम पूर्वांचल की खेल प्रतिभाओं के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होगा। लगभग 66,782.4 वर्ग मीटर क्षेत्र में फैले इस स्टेडियम में विभिन्न इंडोर और आउटडोर खेलों का आयोजन किया जा सकेगा।

इस परियोजना को खेलो इंडिया और स्मार्ट सिटी के सहयोग से टू-बिल्ड पद्धति पर कानपुर स्थित एमएचपीएल इंडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा तैयार किया गया है। पहले चरण में बैडमिंटन, स्क्वाश, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्विमिंग पूल, जिमनास्टिक और अन्य खेलों की सुविधाएं विकसित की गई हैं, जबकि दूसरे और तीसरे चरण के कार्य भी तेजी से चल रहे हैं।

Advertisement

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page