गाजीपुर
मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत जनपद में जागरूकता अभियान तेज
बाजारों व संवेदनशील क्षेत्रों में पुलिस की पैदल गश्त
महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एंटी रोमियो टीम सक्रिय
गाजीपुर। उत्तर प्रदेश शासन के आदेशानुसार महिला सशक्तिकरण हेतु चलाए जा रहे “मिशन शक्ति फेज 5.0” अभियान के अंतर्गत जनपद गाजीपुर में विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
पैदल गश्त कर किया गया जागरूकता अभियान
अभियान के तहत जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में स्थित प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील इलाकों में पुलिस बल द्वारा पैदल गश्त की गई। इस दौरान लोगों को मिशन शक्ति अभियान के उद्देश्यों के प्रति जागरूक किया गया।
एंटी रोमियो टीम की कार्रवाई
अभियान के अंतर्गत सभी थाना क्षेत्रों में एंटी रोमियो टीमों द्वारा संवेदनशील स्थानों पर भ्रमण एवं चेकिंग की गई। इस दौरान शोहदों और असामाजिक तत्वों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही भी की गई।
महिला सुरक्षा व सशक्तिकरण पर जोर
पुलिस प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा समाज में सुरक्षा एवं जागरूकता का माहौल बनाना बताया गया।
