Connect with us

गाजीपुर

महिला सहायता प्रकोष्ठ ने चार परिवारों का कराया मिलन

Published

on

Loading...
Loading...

गाजीपुर। महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र ने मध्यस्थता के माध्यम से अलग हुए चार विवादित परिवारों की समस्याओं का समाधान कर उन्हें खुशी-खुशी विदाई दी। इस कार्यक्रम का संचालन पुलिस अधीक्षक डॉ. ईरज राजा के कुशल निर्देशन में किया गया।

गुरुवार को महिला सहायता प्रकोष्ठ/परिवार परामर्श केंद्र में पति-पत्नी के विवाद से संबंधित कुल 17 प्रकरण सुने गए। इनमें से चार प्रकरण ऐसे थे जिनमें विवाद लंबे समय से चल रहा था। महिला सहायता प्रकोष्ठ ने दोनों पक्षों को बैठाकर बिना किसी दबाव के मध्यस्थता के माध्यम से गिले-शिकवे भुलवाए और उन्हें सामंजस्यपूर्ण समाधान के साथ विदाई दी।

इसके अलावा पांच प्रकरणों में विधिक कार्यवाही का सुझाव देते हुए पत्रावली बंद कर दी गई, जबकि दो प्रकरणों में पारिवारिक विवाद में कुशल मध्यस्थता के बाद प्रकरण बंद कर दिए गए। शेष विवादों में मध्यस्थता न होने के कारण अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की गई।

कार्यक्रम में काउंसलर कमरूद्दीन, विक्रमादित्य मिश्र, महिला सहायता प्रकोष्ठ प्रभारी शशि सिंह, महिला आरक्षी रागिनी चौबे, महिला आरक्षी संध्या, महिला आरक्षी अभिलाषा, महिला आरक्षी सोनाली, आरक्षी शिव शंकर यादव और होमगार्ड शैलेश सिंह सहित अन्य प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page