Connect with us

मऊ

मऊ के फार्मेसी कॉलेजों के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं ने किया नाम रोशन, सम्मानित हुए टॉपर्स

Published

on

Loading...
Loading...

मऊ। नगर के बलिया मोड़ स्थित साई कॉलेज ऑफ फार्मेसी, सिकटिया के सभागार में शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें साई के बी.फार्मा के टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वेदप्रकाश राय, संयुक्त सचिव, बेसिक शिक्षा विभाग उत्तर प्रदेश, ने छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

इंदु प्रकाश फार्मेसी कॉलेज के चौथे वर्ष की सेमेस्टर परीक्षा में विजय कुमार गुप्ता ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, आमिर सोहेल द्वितीय स्थान पर और सविता तृतीय स्थान पर रहीं।
वहीं तीसरे वर्ष की परीक्षा में भास्कर त्रिपाठी ने प्रथम, रोशन चौहान ने द्वितीय तथा आरूसी गिरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन मनीष राय ने छात्रों को पुरस्कार वितरित करते हुए उन्हें भविष्य में और बेहतर करने के लिए प्रेरित किया। प्रबंधक अखिलेश खिलेश राय ने सभी प्रतिभावान विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

समारोह में प्राचार्य डॉ. अजय कुमार, असजद कमाल, एवं शिक्षकगण अविनाश पाण्डेय, शिवम सुशील, अखिलेश सिंह चौहान, अजय सिंह, मुदस्सिर शमीम, चंद्रशेखर चौहान, रामप्रकाश, विवेक पाण्डेय, अमित श्रीवास्तव, अंकिता सिंह, जुही गुप्ता, आकांक्षा राव, विजय मौर्य सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Advertisement

इस आयोजन ने न केवल छात्रों के आत्मविश्वास को बढ़ाया बल्कि अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बना।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page