Connect with us

अपराध

भाई ने भाई को उतारा मौत के घाट, पत्नी की हालत नाजुक

Published

on

Loading...
Loading...

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

गाजीपुर। सादात थाना क्षेत्र के भीमापार स्थित हुसैनपुर मधुकर गांव में मंगलवार की सुबह जमीनी विवाद ने एक बार फिर खूनी मोड़ ले लिया। छोटे भाई ने अपने बड़े भाई और भाभी पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बड़े भाई की मौत हो गई, जबकि उसकी पत्नी गंभीर हालत में वाराणसी रेफर की गई है। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय राजबली यादव का अपने छोटे भाई कैलाश यादव के साथ जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों में पहले भी सुलह हो चुकी थी, लेकिन विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा था। मंगलवार की सुबह राजबली खेत में पंपिंग सेट चालू करने गए थे। इसी दौरान कैलाश वहां पहुंचा और दोनों में बहस शुरू हो गई।

भाभी पर भी किया जानलेवा हमला

बहस के दौरान मामला इतना बढ़ गया कि कैलाश ने चाकू निकाल लिया और राजबली पर हमला कर दिया। पेट और पीठ पर कई वार से राजबली गंभीर रूप से घायल हो गए। बीच-बचाव के लिए पहुंची उनकी पत्नी चंद्रकला देवी (42) पर भी कैलाश ने हमला कर दिया। चंद्रकला के पेट में हुए चाकू के वार से उनकी आंत बाहर आ गई।

Advertisement

गांव में मचा हड़कंप घटना के बाद गांववालों ने किसी तरह दोनों घायलों को सैदपुर सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने राजबली को मृत घोषित कर दिया। चंद्रकला को गंभीर हालत में वाराणसी रेफर कर दिया गया।

दो बेटों के सिर से उठा पिता का साया

राजबली यादव तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। वह एलआईसी एजेंट के रूप में काम करते थे और अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। राजबली अपने पीछे दो बेटे – 17 वर्षीय पीयूष और 15 वर्षीय आयुष  छोड़ गए हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। सीओ सैदपुर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और विधिक कार्रवाई जारी है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page