Connect with us

वाराणसी

बिहार : सोन नदी में सात बच्चे डूबे, छह की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Published

on

Loading...
Loading...

रोहतास थाना क्षेत्र के तुंबा गांव के पास रविवार को सोन नदी में स्नान के दौरान चार परिवारों के सात बच्चे डूब गए। इनमें से छह बच्चों के शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि एक बच्ची अभी भी लापता है। एसडीआरएफ की टीम और स्थानीय गोताखोर लापता बच्ची की खोज में लगे हुए हैं।

Loading...

डूबने से मारे गए बच्चों की पहचान झारखंड के रांची के मिलन चौक निवासी नंदू गोंड की दो बेटियों, 12 वर्षीय निधि कुमारी और 13 वर्षीय नाव्या कुमारी, उनके सात वर्षीय बेटे पवन कुमार, तुंबा गांव के कृष्णा गोंड के 12 वर्षीय बेटे राजू गोंड, हीरालाल गोंड के 12 वर्षीय बेटे विवेक कुमार, और केदार गोंड के 10 वर्षीय बेटे अभय कुमार के रूप में हुई है। नंदू गोंड की आठ वर्षीय बेटी गुनगुन कुमारी अभी भी लापता है, जिसकी तलाश जारी है। इस हादसे से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page