Connect with us

मिर्ज़ापुर

पूर्वांचल विकास निधि के कार्यों की मंडलायुक्त ने की समीक्षा

Published

on

Loading...
Loading...

गुणवत्ता पर जतायी नाराजगी

मिर्जापुर। मंडलायुक्त डॉ. मुथु कुमार स्वामी बी. की अध्यक्षता में आयुक्त कार्यालय सभागार में पूर्वांचल विकास निधि (जिलांश) के अंतर्गत माननीय जनप्रतिनिधियों से प्राप्त प्रस्तावों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मीरजापुर का प्रस्ताव अभी प्राप्त नहीं होने पर नाराजगी जताई गई, जबकि सोनभद्र का प्रस्ताव प्राप्त हो चुका है और भदोही का आंशिक प्रस्ताव उपलब्ध है।

मंडलायुक्त ने निर्देश दिया कि जिन जनपदों से अभी तक प्रस्ताव नहीं मिले हैं, वहां तत्काल माननीय जनप्रतिनिधियों से संपर्क कर प्रस्ताव उपलब्ध कराए जाएं।

गत वर्षों के कार्यों की जांच के आदेश
बैठक में वित्तीय वर्ष 2022-23 और 2023-24 के तहत कराए गए कार्यों की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त को जानकारी दी गई कि तीनों जनपदों में कुछ कार्य पूर्ण हो चुके हैं, कुछ प्रगति पर हैं, जबकि कुछ कार्यों की गुणवत्ता असंतोषजनक पाई गई है।

Advertisement

उन्होंने मुख्य विकास अधिकारियों को निर्देश दिया कि गुणवत्ता की जांच के लिए टीम गठित कर कार्यों की विस्तृत समीक्षा की जाए। मंडलायुक्त ने स्पष्ट किया कि यदि किसी कार्य की गुणवत्ता खराब पाई जाती है तो संबंधित विभाग या एजेंसी से नियमानुसार 10 प्रतिशत धनराशि की वसूली की जाएगी।

बैठक में संयुक्त विकास आयुक्त रमेश चंद्र, मीरजापुर के मुख्य विकास अधिकारी विशाल कुमार, भदोही के मुख्य विकास अधिकारी शिवाकांत द्विवेदी, जिला अर्थ एवं संख्या अधिकारी शशिकांत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page