Connect with us

वाराणसी

पीएम मोदी के कार्यक्रम को लेकर BLW में बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवथा, हेलीपैड हो रहा तैयार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

वाराणसी। 07 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में दो दिवसीय दौरे पर आएंगे, जिसको लेकर तैयारियां युद्ध स्तर पर की जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को लेकर जनसभा स्थल वाजिदपुर से लेकर बरेका में तैयारी की जा रही है। पीएम अपने इस दौरे में जनसभा का 12 हजार करोड़ की विकास पर योजनाओं की सौगात देने वाले हैं। वहीं पीएम 8 अगस्त को बरेका में पार्टी पदाधिकारियों और वाराणसी प्रबुद्धजनों से संवाद भी करेंगे।

Loading...

पीएम मोदी के आगमन पर कार्यक्रम स्थल से लेकर पीएम के रूट पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की जा रही है। वहीं प्रधानमंत्री बरेका गेस्ट हाउस में 7 जुलाई को रात्रि विश्राम के साथ 8 जुलाई को केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने पर प्रबुद्धजनों के साथ संवाद करेंगे। इसके अलावा अगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पीएम मोदी पार्टी के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर चुनाव की तैयारियों को लेकर दिशा – निर्देश भी दे सकते है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page