Connect with us

वाराणसी

नौकरी के नाम पर ठगी करने वाला गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। चोलापुर थाना क्षेत्र में नौकरी लगवाने के नाम पर ठगी करने वाले पच्चीस हजार के इनामी फरार अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया।

एसीपी सारनाथ विजय प्रताप सिंह के अनुसार, अभियुक्त पारसनाथ पाण्डेय ने अपने साथी संजय चौहान के साथ मिलकर सुनीता चौहान पत्नी लाल प्रताप सिंह (निवासी ग्राम मुंडावा, थाना पवारा, जनपद जौनपुर) से नौकरी दिलाने के नाम पर 12 लाख 75 हजार रुपये की ठगी की थी। इस संबंध में मामला दर्ज किया गया था।

एक अन्य मामले में, अभियुक्तगणों ने रंजीत सिंह पुत्र रमाशंकर सिंह (निवासी ग्राम एवं पोस्ट रेडीवीर, थाना लीलापुर, जनपद प्रतापगढ़) से वन विभाग में दरोगा पद पर तैनाती के नाम पर लाखों रुपये ले लिए थे।

इन मामलों में एक अभियुक्त संजय चौहान को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। अब दूसरे अभियुक्त पारसनाथ पाण्डेय (51 वर्ष), पुत्र रामदयाल पाण्डेय, निवासी तालपुकुर, 17 वीटी रोड, थाना टीटागढ़, निकट बैरकपुर, जिला उत्तर 24 परगना, पश्चिम बंगाल को गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेज दिया गया।

Advertisement

गिरफ्तारी टीम में प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार गौतम, उपनिरीक्षक चन्दन कुमार, उपनिरीक्षक अभिषेक पाण्डेय एवं हेड कांस्टेबल दीपक पाण्डेय शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page