Connect with us

गाजीपुर

नवविवाहिता की मौत पर जहर देकर हत्या का आरोप, छह माह पहले हुई थी शादी

Published

on

Loading...
Loading...

पिता ने ससुराल पक्ष के खिलाफ दी तहरीर, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही पुलिस

दुल्लहपुर, गाजीपुर। थाना क्षेत्र के ओडराई (डंडापुर) गांव में 24 वर्षीय नवविवाहिता अंबाली यादव की मौत के मामले में उसके पिता ने ससुराल पक्ष पर जहर देकर हत्या करने का आरोप लगाया है। मृतका की शादी करीब छह माह पहले शिवपाल यादव के साथ हुई थी। पिता ने शुक्रवार को दुल्लहपुर थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के नसरुद्दीनपुर निवासी मृतका के पिता के अनुसार, तीन दिन पूर्व अंबाली की तबीयत बिगड़ने पर उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मागतपुर ले जाया गया। वहां से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिरनो और फिर मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया गया। हालत गंभीर होने पर उसे बीएचयू भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं, पोस्टमार्टम कराया गया।

गुरुवार को परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए गांव पहुंचे। इसके बाद मायके पक्ष के लोग शव लेकर दुल्लहपुर थाने पहुंचे और ससुराल पक्ष पर जहर देकर मारने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगी कार्रवाई

Advertisement

थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि मृतका के पिता की ओर से तहरीर मिली है। फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page