Connect with us

गाजीपुर

नंदगंज बाजार में जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, बारिश के बाद सड़कों पर कीचड़ और जलभराव

Published

on

Loading...
Loading...

पक्की नालियों के अभाव में राहगीर, व्यापारी और ग्राहक परेशान; फिसलन से दुर्घटना का बढ़ा खतरा

स्थानीय लोगों ने प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था और पक्की नालियों के निर्माण की उठाई मांग

नंदगंज (गाजीपुर)। पिछले दो दिनों से हो रही हल्की बारिश ने नंदगंज मुख्य बाजार की बदहाल जलनिकासी व्यवस्था की पोल खोल दी है। समुचित निकासी के अभाव में बाजार की सड़कों पर कीचड़युक्त पानी भर गया है, जिससे व्यापारियों, राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों के अनुसार, बाजार के कई दुकानदारों और मकान मालिकों ने अपनी दुकानों व मकानों के सामने मिट्टी डालकर जमीन ऊंची कर ली है। इससे वर्षा का पानी सड़क किनारे ही जमा हो जाता है और उसके निकास का कोई रास्ता नहीं बचता। परिणामस्वरूप मुख्य बाजार के कई हिस्सों में जलभराव और कीचड़ की स्थिति बनी हुई है।

Advertisement

बाजारवासियों का कहना है कि नंदगंज मुख्य बाजार में पक्की नालियों और सुनियोजित जलनिकासी व्यवस्था का अभाव वर्षों पुरानी समस्या है। हर बारिश में यही हालात बन जाते हैं, जिससे पैदल राहगीरों, दोपहिया वाहन चालकों और खरीदारी के लिए आने वाले ग्राहकों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। कई स्थानों पर सड़क पर फैली फिसलन के कारण दुर्घटना की आशंका भी बढ़ गई है।

स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों ने प्रशासन से मांग की है कि नंदगंज बाजार में शीघ्र प्रभावी जलनिकासी व्यवस्था सुनिश्चित कर पक्की नालियों का निर्माण कराया जाए, ताकि बरसात के मौसम में जलभराव और कीचड़ की समस्या से स्थायी समाधान मिल सके।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page