Connect with us

वाराणसी

दरोगा का वीडियो वायरल करने वाले दुकानदार पर लिया गया एक्शन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। जिले के फूलपुर थाने में तैनात एक दरोगा द्वारा सीसीटीवी फुटेज वायरल करने वाले दुकानदार पर पुलिस ने जुर्माना लगाया है। आरोप है कि दरोगा ने दुकानदार को फर्जी मामले में फंसाने की धमकी भी दी है। इस घटना से नाराज व्यापारियों ने रविवार को इंस्पेक्टर से मिलकर दरोगा को हटाने और कार्रवाई की मांग की।

जानकारी के अनुसार, गुरुवार को दरोगा ने सरेआम एक पिकअप वाहन चालक की पिटाई की थी जिसका सीसीटीवी फुटेज दुकानदार और सपा नेता गुड्डू राजभर ने सोशल मीडिया पर वायरल किया और पुलिस के उच्चाधिकारियों को ट्वीट कर जानकारी दी।

Loading...

इस घटना से नाराज दरोगा ने दुकानदार पर अतिक्रमण का आरोप लगाकर जुर्माना काट दिया। फूलपुर व्यापार मंडल के अध्यक्ष जितेंद्र जायसवाल, देवेंद्र चौरसिया, रमेश, सोनू सेठ, और सुनील पटेल सहित अन्य व्यापारियों ने इंस्पेक्टर से मिलकर कार्रवाई की मांग की।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page