Connect with us

वाराणसी

टमाटर का विरोध करना दुकानदार को पड़ा भरी, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने बताया प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

वाराणसी: टमाटर के बढ़े हुए दामों के खिलाफ विरोध दर्ज करवाने के खिलाफ प्रशासनिक उत्पीड़न का शिकार हुए गरीब दुकानदार राजनारायण यादव व उनके पुत्र विकास यादव से जिला कारागार में जा कांग्रेस जनो का प्रतिनिधि मंडल जिला व महानगर अध्यक्ष की अगुवाई में मुलाकात कर हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया|
मुलाकात करने के उपरांत मीडिया को संबोधित करते हुए महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे ने बताया कि समाज मे जहाँ भी गलत होगा कांग्रेस का एक एक कार्यकर्ता खड़ा मिलेगा,आज हम सब अपने प्रांतीय अध्यक्ष अजय राय जी के निर्देश पर गरीब सब्जी विक्रेतावो से मुलाकात किया हैं व भरोसा दिलाया हैं कि उन्हें हर स्तर पर कांग्रेस जन सहयोग करेंगे व स्थानीय प्रशासन पर विपक्ष को कुचलने का आरोप लगाते हुए श्री चौबे ने चेताया कि लोकतंत्र में सबको अपनी बात रखने का अधिकार हैं, लेकिन सत्ता के मद में चूर बीजेपी नेताओं के इशारे पर लगातार विपक्ष को दबाने का प्रयास किया जा रहा हैं जिसे कांग्रेस का सिपाही कतई बर्दाश्त नही करेगा|
प्रतिनिधि मंडल में जिला अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, महानगर अध्यक्ष राघवेन्द्र चौबे, फ़साहत हुसैन बाबू,हसन मेहदी कब्बन,ऋषभ पाण्डेय,अब्दुल हमीद डोडे,रोहित दुबे,मनोज यादव,मो उज्जेर,इलियास शामिल रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page