Connect with us

मनोरंजन

जॉन सीना से पहली मुलाकात में ही गलती कर बैठीं प्रियंका चोपड़ा, बताया मजेदार किस्सा

Published

on

Loading...
Loading...

मुंबई। बॉलीवुड से हॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुकीं प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में एक दिलचस्प किस्सा साझा किया, जिसमें उन्होंने पहली बार हॉलीवुड सुपरस्टार और रेसलर जॉन सीना से मुलाकात की थी। यह मुलाकात उनकी अपकमिंग फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट की शूटिंग के दौरान हुई, जिसमें जॉन सीना और इद्रिस एल्बा भी नजर आएंगे।

प्रियंका ने जिमी फॉलन के शो ‘द टुनाइट शो’ में इस मजेदार लेकिन टेंशन भरे अनुभव का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि वो जॉन से मिलने को लेकर थोड़ी नर्वस थीं और माहौल को हल्का करने के लिए उन्होंने एक मजाक कर डाला, जो सीधे जॉन के दिल पर लग गया।

दरअसल, प्रियंका ने जॉन सीना के वायरल ‘यू कांट सी मी’ मीम पर मजाक करते हुए वही सिग्नेचर पोज जॉन के सामने कर दिया। उस समय इद्रिस एल्बा भी वहीं मौजूद थे और उन्होंने तुरंत इशारे में प्रियंका को रोकते हुए बताया कि जॉन को ये बिल्कुल पसंद नहीं है।

Advertisement

प्रियंका ने बताया कि जैसे ही उन्होंने पोज किया, उन्हें एहसास हुआ कि कुछ गड़बड़ हो गई है। इद्रिस एल्बा ने बाद में उन्हें समझाया कि जॉन सीना को उनके सिग्नेचर पोज को कोई मजाक में सामने करना बिल्कुल पसंद नहीं है, खासकर जब कोई पहली बार उनसे मिल रहा हो।

इस पूरी घटना से प्रियंका थोड़ी घबरा गईं और उन्हें लगा कि उन्होंने अपनी पहली ही मुलाकात में जॉन को नाराज कर दिया है। हालांकि बाद में सबकुछ ठीक हो गया, लेकिन यह अनुभव उनके लिए हमेशा यादगार रहेगा।

जॉन सीना का ‘यू कांट सी मी’ WWE में उनका एक फेमस डायलॉग और सिग्नेचर मूव है, जिसे वह अपने चेहरे के सामने हाथ घुमा कर करते हैं। इस अंदाज को इंटरनेट पर मीम के रूप में भी काफी इस्तेमाल किया जाता है।

Advertisement

प्रियंका की फिल्म हेड्स ऑफ स्टेट 2 जुलाई 2025 को रिलीज होगी और इसमें एक्शन, ड्रामा और स्टार पावर की जबरदस्त झलक देखने को मिलेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page