Connect with us

गाजीपुर

जमानियां बार एसोसिएशन चुनाव सम्पन्न, जयप्रकाश राम अध्यक्ष

Published

on

Loading...
Loading...

जमानियां (गाजीपुर)। स्थानीय बार एसोसिएशन का वार्षिक चुनाव बुधवार को तहसील परिसर स्थित बार भवन में चुनाव अधिकारियों की देखरेख और सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। चुनाव के दौरान पूरे दिन तहसील परिसर में गहमागहमी बनी रही। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले मतदान में कुल 128 पंजीकृत मतदाताओं में से 121 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इसके बाद दोपहर 3 बजे से मतगणना शुरू हुई, जिसमें 3 मत अवैध पाए गए।

अध्यक्ष पद के लिए हुए मुकाबले में एडवोकेट जय प्रकाश राम ने 66 मत प्राप्त कर अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी एडवोकेट बजरंगी यादव को 24 मतों से पराजित किया। बजरंगी यादव को 42 मत मिले। अन्य प्रत्याशियों में एडवोकेट राघनानंद पांडेय और एडवोकेट रामरतन जायसवाल को 5–5 मत प्राप्त हुए। मंत्री पद पर एडवोकेट मुनेश सिंह कुशवाहा ने 63 मत हासिल कर एडवोकेट मनीष कुमार राय को 8 मतों से हराया। मनीष कुमार राय को 55 मतों से संतोष करना पड़ा।

शेष पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर एडवोकेट राज किशोर सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रथम पद पर एडवोकेट मिथलेश प्रताप सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष द्वितीय पद पर एडवोकेट अक्षय कुमार, कोषाध्यक्ष पद पर एडवोकेट घनश्याम सिंह यादव, सह सचिव (पुस्तकालय) पद पर एडवोकेट शमशाद राइन, सह सचिव (प्रशासन) पद पर एडवोकेट राजेश गुप्ता, सह सचिव (सूचना) पद पर एडवोकेट दिग्विजय नाथ तिवारी तथा वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य पद पर एडवोकेट कपिलदेव सिंह निर्वाचित घोषित किए गए।

Advertisement

चुनाव को संपन्न कराने में चुनाव अधिकारी एडवोकेट अमरनाथ राम और एडवोकेट मेराज हसन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों ने विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और बार भवन परिसर में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page