Connect with us

गाजीपुर

जखनिया में पत्रकारों और पूर्व सैनिकों का भव्य सम्मान, राष्ट्रसेवा और निष्पक्ष पत्रकारिता को मिला सलाम

Published

on

Loading...
Loading...

अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित, कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में अमर शहीद रामउग्र पांडेय को श्रद्धांजलि

शौर्य सैनिक संगठन व सीआरपीएफ भाईचारा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ सम्मान समारोह

जखनिया (गाजीपुर)। जखनिया ब्लॉक सभागार में रविवार को शौर्य सैनिक संगठन एवं सीआरपीएफ भाईचारा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में पत्रकार एवं सेवानिवृत्त सैनिक सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समाजवादी मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष डॉ. संजय कनौजिया के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता सूबेदार मेजर गणेश पाल ने की। समारोह में पत्रकारों एवं पूर्व सैनिकों को माल्यार्पण, अंगवस्त्र और स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. संजय कनौजिया ने कहा कि सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक सेवानिवृत्ति के बाद भी समाजसेवा में सक्रिय भूमिका निभाते हैं, जबकि पत्रकार अपनी निष्पक्ष लेखनी और तथ्यपरक समाचारों के माध्यम से समाज की आवाज बनते हैं। ऐसे कर्मयोगियों का सम्मान करना समाज का नैतिक दायित्व है।

Advertisement

पूर्व सैनिकों ने कहा कि सैनिक किसी राजनीतिक दल का नहीं, बल्कि पूरे राष्ट्र का होता है और सेवा निवृत्ति के बाद भी देश व समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियां निभाता रहता है। वक्ताओं ने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव द्वारा शहीद सैनिकों के पार्थिव शरीर को उनके गांव तक पहुंचाने की व्यवस्था शुरू किए जाने का उल्लेख करते हुए उनके योगदान की सराहना की।

समारोह में वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण यादव, अजीत विक्रम यादव, सुनील दुबे, अशोक गुप्ता, डॉ. मुमताज, उग्रसेन सिंह, कमलेश यादव, रमेश सोनी, वेद प्रकाश पांडेय, गोपाल पांडेय, सुरेश पांडेय, शैलेंद्र यादव, उपेंद्र कुमार और सत्यम चौबे सहित बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। वहीं रणजीत सिंह, अवधेश यादव (राजू), कैप्टन चंद्रजीत यादव, कैप्टन रमेश यादव, नायब सूबेदार नंदलाल यादव, कमांडो धीरेंद्र यादव, हवलदार उदयभान, अनिल यादव सहित अनेक पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश पांडेय ने किया।

अमर शहीद रामउग्र पांडेय को दी श्रद्धांजलि

सम्मान समारोह के उपरांत कारगिल दिवस के उपलक्ष्य में पूर्व सैनिकों और पत्रकारों ने जखनिया रेलवे स्टेशन के सामने स्थित अमर शहीद रामउग्र पांडेय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनके पैतृक आवास पर स्थापित प्रतिमा पर भी पुष्पांजलि अर्पित की गई। उपस्थित लोगों ने शहीद के बलिदान को नमन करते हुए राष्ट्र सेवा, सामाजिक एकता और देशहित में निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page