Connect with us

भदोही

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में शिक्षा व बेरोजगारी पर उठे सवाल, 19 जुलाई को प्रयागराज पहुंचने का आह्वान

Published

on

Loading...
Loading...

डुढ़वा धर्मपुरी में कांग्रेस-एनएसयूआई का संयुक्त आयोजन, प्रोजेक्टर से दिखाया गया राहुल गांधी का संबोधन

पेपर लीक, बेरोजगारी और परीक्षा व्यवस्था पर सरकार से जवाबदेही की मांग

भदोही। जिला कांग्रेस कमेटी भदोही एवं एनएसयूआई के संयुक्त तत्वावधान में रविवार देर शाम डुढ़वा धर्मपुरी में ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रोजेक्टर के माध्यम से जननायक राहुल गांधी द्वारा कोटा में छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए दिए गए भाषण का प्रस्तुतीकरण युवाओं को दिखाया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा, रोजगार एवं युवाओं से जुड़े मुद्दों पर जागरूकता बढ़ाना तथा छात्रों के साथ संवाद स्थापित करना रहा।

: शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी पर सरकार को घेरा

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष वसीम अंसारी एवं एनएसयूआई के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर हरिकेश कुमार हैरी ने संयुक्त बयान में कहा कि देश में लगातार हो रहे पेपर लीक, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा व्यवस्था की समस्याओं ने युवाओं के भविष्य को प्रभावित किया है।

Advertisement

उन्होंने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर चिंता जताते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग की तथा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) को भंग कर पारदर्शी एवं जवाबदेह परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग उठाई।

: 19 जुलाई को प्रयागराज में जुटने का आह्वान

एनएसयूआई जिला अध्यक्ष शक्ति मिश्रा एवं छात्र नेता विशाल गौतम ने कहा कि आज का युवा शिक्षा और रोजगार जैसे बुनियादी मुद्दों पर जवाब चाहता है। उन्होंने कहा कि छात्रों की भागीदारी से ही शिक्षा व्यवस्था में सकारात्मक बदलाव संभव है।

उन्होंने सभी छात्र-छात्राओं एवं युवाओं से अपील की कि वे 19 जुलाई 2026 को प्रयागराज में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर अपनी आवाज मजबूत करें।

कार्यक्रम का संयोजन शक्ति मिश्रा एवं विशाल गौतम ने किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस प्रदेश महासचिव नाजिम अली, शमशीर अहमद, मनोज गौतम, राकेश पाल, धीरज पाल, रामू गौतम सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page