Connect with us

अपराध

चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

Published

on

Loading...
Loading...

कब्जे से चोरी गयी 01 मोटर साइकिल व 01 एंड्रॉयड मोबाईल बरामद

Loading...

वाराणसी: अपराधों की रोकथाम चोरी/लूट की घटनाओं के सफल अनावरण एवं वांछित फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के निर्देशन मे अपर पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन के पर्यवेक्षण मे एवं सहायक पुलिस आयुक्त सारनाथ के नेतृत्व में थाना चौबेपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0-349/2023 धारा 379/411 भा0द0वि० से संबंधित वांछित अभियुक्त विक्की यादव उर्फ कल्लू यादव पुत्र मगनू यादव निवासी ग्राम श्रीकण्ठपुर थाना चौबेपुर जनपद वाराणसी को आज सुबह दुर्गवा से आने वाले रास्ते पर हवाई पट्टी पर थाना चौबेपुर से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से मुकदमा उपरोक्त मे चोरी गयी 01 मोटरसाइकिल व मोबाईल फोन को बरामद किया गया। उक्त गिरफ्तारी व बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चौबेपुर पुलिस द्वारा अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page