गोरखपुर
खजनी में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर श्रद्धांजलि, कार्यकर्ताओं का डिजिटल प्रशिक्षण संपन्न
बूथ स्तर पर पुष्पांजलि, प्रशिक्षण अभियान और वृक्षारोपण का आयोजन
गोरखपुर। खजनी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या-74 पर श्री केशव राय के आवास पर भारतीय जनसंघ के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन बूथ अध्यक्ष नर्वदेश्वर राय की अगुआई में किया गया, जहां कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से दिया गया प्रशिक्षण
कार्यक्रम के दौरान पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत बूथ समिति के सभी सदस्यों का डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से प्रशिक्षण पूर्ण कराया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए वृक्षारोपण भी किया गया।

बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर अभियान संयोजक एवं जिला उपाध्यक्ष हरिकेश राम त्रिपाठी, मंडल अध्यक्ष अवध बिहारी मिश्रा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष जगदीश चौरसिया, पूर्व मंडल अध्यक्ष धरणीधर राम त्रिपाठी, बंटी चतुर्वेदी, रामबृक्ष सिंह, आदर्श राम त्रिपाठी, ठाकुर मिश्रा, विंध्याचल सिंह, दिनेश पांडेय, गजेंद्र राम त्रिपाठी, मृत्युंजय दूबे, संजय सिंह, शक्ति सिंह, जय चतुर्वेदी, शिवाकांत त्रिपाठी, शशि चौहान, के.एम. माझवार, अनिल कुमार सहित बूथ समिति के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
