Connect with us

मनोरंजन

क्या वाकई में मास्टरपीस है Kannappa ? दर्शकों ने बताया फिल्म का असली सच

Published

on

Loading...
Loading...

नई दिल्ली। 2025 की मोस्ट अवेटेड माइथोलॉजिकल फिल्म ‘कन्नप्पा’ आज थिएटर में रिलीज हो गई है। फिल्म में विष्णु मंचू ने कन्नप्पा का किरदार निभाया है जबकि अक्षय कुमार भगवान शिव के रूप में नजर आए हैं। प्रभास का भी फिल्म में अहम रोल है।

अक्षय कुमार और प्रभास के फर्स्ट लुक के बाद से ही दर्शकों में फिल्म को लेकर जबरदस्त उत्साह था। रिलीज के बाद दर्शकों ने अपने रिव्यू सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं। एक यूजर ने लिखा कि फिल्म का पहला हाफ एवरेज है, लेकिन दूसरा हाफ ब्लॉकबस्टर है। विष्णु मंचू की एक्टिंग दमदार रही जबकि प्रभास और मोहनलाल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया।

दूसरे यूजर ने कहा कि कन्नप्पा एक सिनेमाई जीत है, इसकी कहानी और स्क्रीनप्ले शुरुआत से अंत तक बांधे रखती है। हर कलाकार ने शानदार अभिनय किया, लेकिन विष्णु मंचू की परफॉर्मेंस ने सभी को पीछे छोड़ दिया।

एक और रिव्यू में लिखा गया कि यूएस में फिल्म का पहला हाफ थोड़ा स्लो लगा लेकिन दूसरा हाफ बहुत इंगेजिंग रहा। फिल्म का क्लाइमैक्स इंटेंस है और प्रभास को करीब 17 मिनट का स्क्रीन टाइम मिला है। अक्षय कुमार की तारीफ करते हुए एक फैन ने कहा कि उनका और काजल अग्रवाल का ओपनिंग शॉट बेहतरीन था। प्रभास की एक्टिंग और स्क्रीन प्रेजेंस जबरदस्त है।

Advertisement

फिल्म कन्नप्पा का मुकाबला काजोल की फिल्म ‘मां’ से भी हो रहा है, जो इसी दिन रिलीज हुई है। ‘मां’ जहां सुपरनैचुरल हॉरर थ्रिलर है वहीं ‘कन्नप्पा’ भगवान शिव के भक्त की कहानी पर आधारित माइथोलॉजिकल फिल्म है। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यू मिल रहे हैं।

कन्नप्पा की कहानी एक ऐसे शिकारी की है जो पहले भगवान शिव में विश्वास नहीं करता, लेकिन बाद में उनकी भक्ति में इतना लीन हो जाता है कि खुद को भी भूल जाता है। फिल्म की एंडिंग दर्शकों को इमोशनल कर रही है और ज्यादातर लोगों ने इसे वर्थ वॉच बताया है।

अब देखना होगा कि कन्नप्पा बॉक्स ऑफिस पर कितना तांडव मचाती है और क्या यह फिल्म दर्शकों के दिल में लंबे समय तक अपनी जगह बना पाएगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page