Connect with us

वाराणसी

किसान नेता राकेश टिकैत संग मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से पीड़ित किसानो की हुई बैठक

Published

on

Loading...
Loading...

ट्रान्सपोर्ट नगर से प्रभावित किसानो की निर्णायक लड़ाई लड़ने का किसान नेता राकेश टिकैत ने दिया भरोसा

रिपोर्ट – प्रदीप कुमार

Loading...

सितम्बर मे मोहनसराय बैरवन मे किसान पंचायत एवं ट्रैक्टर मार्च पर बनी सहमति

रोहनिया। बनारस आये किसान नेता राकेश टिकैत संग मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर से पीड़ित किसानो की आवश्यक बैठक हुई जिसमे 16 मई 2023 को बैरवन मे किसानो पर हुये बर्बर लाठीचार्ज एवं दमनात्मक कार्यवाई मे घायल महिलाओ की दास्तान को किसान नेता ने गम्भीरता से लिया।माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के आदेश , 6 सप्ताह बिना मुआवजा लिये 68% किसानो की जमीन अवमुक्त करने या कानूनतह मुआवजा के आदेश की अवहेलना को किसान नेता राकेश टिकैत ने दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये कहे कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र मे न्यायालय के आदेश एवं भूमि अधिग्रहण कानून 2013 का खुला उल्लंघ दुर्भाग्यपूर्ण है, सरकार और प्रशासन को दमनात्मक कार्यवाई का जबाब देना होगा।भारतीय किसान यूनियन मोहनसराय ट्रान्सपोर्ट नगर योजना से पीड़ित किसानो के हक अधिकार की निर्णायक लड़ाई लड़ेगा, बनारस मे सितम्बर माह मे व्यापक किसान अन्दोलन होगा, जिसमे पुरे देश के किसान जुटेंगे और बड़ी किसान पंचायत एवं ट्रैक्टर मार्च होगा। बैठक मे प्रमुख रूप से विनय शंकर राय “मुन्ना”, कृण्ण प्रसाद पटेल उर्फ छेदी पटेल, मेवा पटेल, उदय पटेल, रमेश पटेल, प्रेम पटेल, खटाई लाल शर्मा, जगमनी देवी, सुनीता पटेल, राधा देवी, उर्मिला देवी, श्याम दुलारी, पार्वती देवी , चमेली देवी, बब्लू पटेल, राम नारायण , कल्लू पटेल, शोभ नाथ पटेल, आशुतोष, डंगरू, रोहित पटेल, संदीप पटेल सहित सैकड़ो किसान शामिल थे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page