Connect with us

Uncategorized

कार्यकर्ताओं ने केक काटकर मनाया कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन

Published

on

Loading...
Loading...

मिर्जापुर। पटेल चौक भरूहना स्थित सांसद जन-संपर्क कार्यालय में अपना दल (एस) के  राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व प्रदेश के कैबिनेट मंत्री आशीष पटेल का जन्मदिन मंगलवार को केक काटकर मनाया गया। कार्यवाहक जिला अध्यक्ष इंजीनियर राम लौटन बिंद के नेतृत्व में जन्मदिन मनाते हुए कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक खिलाकर पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष आशीष पटेल की लंबी आयु की कामना की।

इस दौरान जिलाध्यक्ष राम लौटन बिंद ने कहा कि, आशीष पटेल के कुशल संगठनात्मक कौशल और इच्छाशक्ति से अपना दल एस पार्टी को लगातार आगे बढ़ते उत्तर प्रदेश में तीसरी बड़ी पार्टी के रूप में स्थान दिलाया और प्रदेश में आज मजबूत स्थिति में खड़े है।

Loading...

प्रदेश उपाध्यक्ष आईटी दुर्गेश पटेल ने कहा कि, आशीष पटेल समाज के कमजोर वर्गों की आवाज हैं। वे स्वयं अपने मंत्रालय में इनसे जुड़ी कल्याणकारी योजनाओं को लागू कर रहे हैं। आशीष पटेल ने एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए आशीष पटेल की लंबी आयु की कामना की।

इस दौरान युवा जिला महासचिव हर्षित सिंह, युवा नेता शुभम तिवारी, सोनेलाल पटेल, प्रवीण भाई पटेल, संदीप पटेल, आकाश पटेल, लबिश चौधरी, चंद्रेश पटेल, दीपू सिंह, प्रशांत शुक्ला, राहुल ओझा आदि अनेक पदाधिकारी रहें।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page