Connect with us

गाजीपुर

ओम जी पीजी कॉलेज बना हरित अभियान का केंद्र, एलएंडटी ने लगाए दो हजार पौधे

Published

on

Loading...
Loading...

जनपद में 10,000 पौधारोपण का लक्ष्य

जखनियां (गाजीपुर) जयदेश। जखनियां विकास खंड के गौराखास स्थित ओम जी पीजी कॉलेज परिसर में बुधवार को जल जीवन मिशन के अंतर्गत एलएंडटी कंस्ट्रक्शन कंपनी द्वारा व्यापक पौधारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत महाविद्यालय परिसर में लगभग 2000 पौधे लगाए गए। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना तथा आमजन को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना रहा।

कंपनी के वित्त एवं प्रशासनिक प्रबंधक रतीश कुमार शुक्ला ने बताया कि एलएंडटी समूह द्वारा पूरे जनपद में करीब 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में विभिन्न स्थानों पर चरणबद्ध तरीके से पौधारोपण किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पेड़ पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार भी हैं।

Advertisement

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रबंधक डॉ. मनोज कुमार सिंह ने वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा, “वृक्ष ही जीवन का आधार हैं। यदि आज हम पौधारोपण नहीं करेंगे, तो भविष्य में शुद्ध हवा और पानी के लिए संघर्ष करना पड़ेगा। प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी देखभाल अवश्य करनी चाहिए।”

कार्यक्रम में एलएंडटी समूह के परियोजना प्रबंधक संतोष कुमार पाण्डेय, उप प्रबंधक अतुल कुमार मिश्रा, सुरक्षा अधिकारी अजीत कुमार मौर्य, अभय कुमार सिंह, शशिकांत मिश्रा सहित कंपनी के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय परिवार से टिंकू सिंह, पप्पू कुमार, दरोगा जितेंद्र सहित कई गणमान्य लोग भी शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान पौधारोपण के साथ-साथ लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। वक्ताओं ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के इस दौर में वृक्षारोपण एक प्रभावी उपाय है, जिससे पृथ्वी को हरा-भरा और जीवन को सुरक्षित बनाया जा सकता है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page