Connect with us

बलिया

एनडीए जनसंवाद में ओमप्रकाश राजभर का विपक्ष पर हमला, बोले— 2027 में 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी सपा

Published

on

Loading...
Loading...

रतसर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री ने सपा-कांग्रेस पर साधा निशाना, कई नेताओं ने सरकार की योजनाएं गिनाईं

परिवहन मंत्री ने रतसर में स्टेडियम का दिया आश्वासन, पसमांदा समाज के उत्थान पर भी सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई

रतसर (बलिया)। नगर पंचायत रतसर में शनिवार को एनडीए के बैनर तले आयोजित विशाल जनसंवाद कार्यक्रम में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री एवं सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने विपक्ष पर तीखा राजनीतिक हमला बोला। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस अब जनता का विश्वास खो चुकी हैं तथा वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी 27 सीटें भी नहीं जीत पाएगी।

राजभर ने कहा कि आगामी लोकसभा सत्र से पहले ही समाजवादी पार्टी में बड़ी टूट देखने को मिलेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा के नेता सार्वजनिक मंचों पर भाजपा का विरोध करते हैं, जबकि पर्दे के पीछे भाजपा नेतृत्व से संपर्क बनाए रखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता विकास और सुशासन के मुद्दे पर एनडीए के साथ खड़ी है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि वर्ष 2029 तक प्रदेश का कोई भी गरीब कच्चे मकान में नहीं रहेगा। उन्होंने नगर पंचायत रतसर के चेयरमैन प्रतिनिधि पवन सिंह की मांग पर क्षेत्र में एक स्टेडियम के निर्माण का भी आश्वासन दिया।

Advertisement

राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि सरकार बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गों के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि पसमांदा मुस्लिम समाज सहित गरीब और वंचित वर्गों को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की जा रही हैं।

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नारद राय, अजय राजभर, पूर्व सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त सहित एनडीए के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page