Connect with us

मनोरंजन

इस मशहूर अभिनेत्री को आया पैनिक अटैक, फैंस ने की सलामती की दुआ

Published

on

Loading...
Loading...

रिपोर्ट -‌ शशिकांत सिंह

मुंबई।‌ मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी 3 इन दिनों सुर्खियों में छाया हुआ है। शो को लेकर खूब चर्चा भी हो रही है। बीती रात शो की एक कंटेस्टेंट को लेकर खबर आई कि उन्हें पैनिक अटैक आया है और इस वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जैसे ही ये खबर आई तो इंटरनेट पर सोशल मीडिया यूजर्स के बीच हलचल बढ़ गई और सभी उनके लिए दुआ करने लगे।

दरअसल, बीती रात खबर आई कि रियलिटी शो बिग बॉस 17 फेम सोनिया बंसल को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया। रिपोर्ट्स की मानें तो कहा गया कि सोनिया को पैनिक अटैक के चलते अस्पताल में एडमिट कराया गया है। अभिनेत्री के एक करीबी सूत्र ने जानकारी देते हुए बताया कि, पिछले कुछ दिनों से सोनिया की तबियत ठीक नहीं है और हेल्थ संबंधी परेशानियों की वजह से बीते चार महीनों से उन्हें पैनिक अटैक जैसी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि सोनिया अपनी हिम्मत बांधे रखती है और इससे बाहर निकलने के लिए इससे लड़ रही है।

Advertisement

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page