Connect with us

गोरखपुर

इंजीनियर ने बीवी के उत्पीड़न से तंग आकर दे दी जान

Published

on

Loading...
Loading...

परिवार के लिए बनाया आखिरी वीडियो, बोला- “मेरा सेहरा तैयार हो गया है”

गोरखपुर। खोराबार थाना क्षेत्र स्थित कुसम्ही जंगल से शुक्रवार को एक बेहद दर्दनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई। पत्नी से चल रहे विवाद, कोर्ट केस और मानसिक तनाव से परेशान एक इंजीनियर ने जंगल में पेड़ से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। आत्महत्या से पहले युवक ने परिवार के लिए एक भावुक वीडियो भी बनाया, जिसमें उसने कहा— “मेरा सेहरा तैयार हो गया है…”।

बताया जा रहा है कि मृतक लंबे समय से पारिवारिक कलह और कानूनी विवादों से तनाव में था। पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा “मेरे मरने का समय नहीं था, लेकिन पत्नी के अत्याचार से जीने की इच्छा नहीं बची।” इस लाइन ने पूरे मामले को और भी संवेदनशील बना दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही खोराबार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जंगल में युवक का शव लटकता देख इलाके में सनसनी फैल गई। मौके पर भारी संख्या में लोग जुट गए। पुलिस मृतक के मोबाइल, वीडियो और सुसाइड नोट की जांच कर रही है।

सूत्रों के मुताबिक, इंजीनियर और उसकी पत्नी के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका था, जिससे वह मानसिक रूप से टूट चुका था। आत्महत्या से पहले बनाए गए वीडियो में युवक बेहद भावुक नजर आ रहा है। वीडियो सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

Advertisement

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है और सुसाइड नोट के आधार पर आगे की कार्रवाई की बात कह रही है। यह घटना एक बार फिर रिश्तों में बढ़ते तनाव और मानसिक दबाव के गंभीर परिणामों को सामने ला रही है।

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page