Connect with us

आजमगढ़

आजमगढ़ में मानव तस्करी रोधी बैठक संपन्न

Published

on

Loading...
Loading...

आजमगढ़ (जयदेश)। आज़मगढ़ पुलिस लाइन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें विशेष किशोर पुलिस इकाई (SJPU) और एएचटी (मानव तस्करी रोधी) थाने के अधिकारियों ने भाग लिया।

इस बैठक की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ के नेतृत्व में अपर पुलिस अधीक्षक यातायात और नोडल अधिकारी ने की। बैठक में कई सरकारी अधिकारियों और गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधि भी शामिल हुए, जिनमें सहायक अभियोजन अधिकारी, चिकित्सा अधिकारी, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि, श्रम विभाग के अधिकारी, और अन्य महत्वपूर्ण व्यक्ति शामिल थे।बैठक के दौरान विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई, जिनमें बाल तस्करी, गुमशुदा बच्चों, बाल श्रम, बाल विवाह, और नशामुक्ति अभियान जैसे विषय शामिल थे। साथ ही, पोक्सो एक्ट, किशोर न्याय अधिनियम 2015 में हाल के संशोधनों और इनसे संबंधित पुलिस प्रक्रियाओं पर भी जानकारी दी गई।

Loading...

इसके अलावा, बाल कल्याण अधिकारियों को बच्चों की सुरक्षा और उनके अधिकारों की रक्षा के लिए उनके कर्तव्यों और दिशानिर्देशों का पालन करने पर जोर दिया गया। बैठक में बाल न्याय और पोक्सो मामलों में पुलिस द्वारा की जाने वाली कार्रवाई के बारे में भी विस्तार से चर्चा की गई।

साथ ही, बैठक में यह सुनिश्चित करने की बात भी की गई कि बाल अपचारी और पीड़ितों की तस्वीरें और व्यक्तिगत जानकारी गोपनीय रखी जाए, और इन मामलों में प्रेस विज्ञप्ति जारी करते समय विशेष सतर्कता बरती जाए।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page