Connect with us

वाराणसी

अयोध्या के सांसद अवधेश प्रसाद ने परिवार संग किया विश्वनाथ धाम में पूजन

Published

on

Loading...
Loading...

वाराणसी। अयोध्या के समाजवादी पार्टी के सांसद अवधेश प्रसाद मंगलवार को काशी पहुंचे। सर्किट हाउस में सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़” और सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा” ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया।

स्वागत के बाद सांसद अवधेश प्रसाद सर्किट हाउस से सीधे विश्वनाथ मंदिर और काल भैरव मंदिर पहुंचे, जहां उन्होंने परिवार के साथ विधिविधान से दर्शन-पूजन किया। इसके बाद उन्होंने लोहटिया स्थित बड़ा गणेश मंदिर में भी पूजा-अर्चना की।

Loading...

लोहटिया में व्यापार मंडल के महामंत्री विकास यादव एडवोकेट के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने सांसद का जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष सुजीत यादव “लक्कड़”, पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा “विश्वकर्मा”, बनारस वाले हरीश मिश्रा, विकास यादव एडवोकेट “बच्चा”, कुवॅर यादव, राहुल यादव, प्रभाकर यादव, राजू शर्मा, समन यादव सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © 2024 Jaidesh News. Created By Hoodaa

You cannot copy content of this page